प्रशासन की सीधी सुनवाई से बढ़ा जनता का भरोसा: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय

admin  5 hours, 48 minutes ago Top Stories

-लंबित मामलों का समाधान तय समय सीमा में करें
-हर शिकायत पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होगी: डीएसपी सतीश वत्स
-समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीडीपीओ राजेश शर्मा

PANIPAT AAJKAL  , 19 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में आम नागरिक की समस्याओं पर सीधी सुनवाई से जनता का भरोसा बढ़ा है। आमजन और प्रशासन के बीच ये समाधान शिविर संवाद स्थापित करने का अच्छा माध्यम हैं। इन शिविरों के जरिए न केवल नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं, बल्कि मौके पर समाधान भी ही रहा है। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के कारण प्रशासन के प्रति भी जनता का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

गुरुवार को उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर जिला सचिवालय सभागार में जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। शिविर में फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन,  नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़ी 20 शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी गई, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में हल करने के निर्देश दिए गए।

निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जवाबदेही सुनिश्चित करने का बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता और परिणाम आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित हर शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

  डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि तय समयसीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

img
img